khabar abhi tak

गौरीघाट के अतिप्राचीन मंदिर में आज होगा चार पहर का अभिषेक,शिवभक्तों से हाजिरी की अपील


जबलपुर।
संस्कारधानी के नर्मदा तट गौरीघाट स्थित खारीघाट पर स्थित गोंड कालीन अतिप्राचीन शिव पंचायतन मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी (22वें वर्ष) भगवान शिव का विशेष महाभिषेक आयोजित किया गया है। विद्वान आचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री के सानिध्य में एकादश  आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया जाएगा। यह अभिषेक आज रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन सोमवार, 16 फरवरी की प्रातः 6 बजे तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान शिव जी का चार पहर का विशेष पूजन और अभिषेक होगा। आयोजक संदीप जैन एवं उनके सहयोगी मित्रों ने सभी शिव भक्तों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak