khabar abhi tak

जबलपुर मर्डर मिस्ट्री: घर से लापता महेंद्र का रेलवे लाइन पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक का जीवित अवस्था का चित्र

जबलपुर।
ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटोली रेलवे लाइन के पास एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान महेंद्र उर्फ छोटू साहू, निवासी सिलुआ देवरी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र शुक्रवार सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला था। दिन भर उसकी कोई खबर नहीं मिली, लेकिन देर शाम रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

​हत्या कर शव फेंकने का आरोप

​मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। उनका कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महेंद्र की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन के पास फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak