चाकू हवा में लहराता देखकर बारात में मची भगदड़, वर-वधु पक्ष में घमासान


जबलपुर।
मझौली के खितौला पड़वार गांव में वधु पक्ष के घर एक बारात पहुंचते ही दोनों पक्षों में घमासान मारपीट हो गई। हवा में चाकू लहराता देखकर बारात में शामिल होने आए लोग और वधु पक्ष के लोगों में भगदड़ मच गई। गांव के बड़े-बुर्जुगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।

मझौली पुलिस ने बताया कि किशन लाल काछी ग्राम खितौला पड़वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चाचा की लड़की की शादी थी। बबारात घर के पास पहॅुची थी, उसके परिवार के लड़के पवन कुमार काछी, मगन काछी, अरूण काछी एंव अतुल काछी शादी में डीजे में डांस कर रहे थे। रात लगभग 9-30 बजे बारात में आये दीपक पटेल एवं दीपक के साथी उसके भतीजे पवन से शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे। पवन ने पैसे देने से मना किया तो दीपक पटेल गाली गाली गलोज करते हुये चाकू से उसके भतीजे पवन कुमार पर हमला करने हुआ तो उसके भाई विष्ण प्रसाद ने दीपक पटेल को रोका। दीपक पटेल ने चाकू से हमलाकर उसके भाई विष्णु प्रसाद के सिर में चोट पहुॅचा दी। वह एंव अन्य लोग बीच बचाव करने लगे तो दीपक पटेल के साथी सजल जैन, कपिल पटेल, साहिल पटेल, अपने पास रखे चाकू जैसी चीज निकालकर मारने लगे, उसी समय दीपक पटेल के अन्य साथी नितिन पटेल, दीपक दाहिया, रतिराम पटैल भी आकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे, मारपीट से उसके सिर, भतीजे पवन को कमर, भतीजे मगन काछी के हाथ, अतुल काछी के चेहरे माथे में चोटें आईं।

इसी तरह नितिन पटेल संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े पापा के लड़के अज्जू पटेल की शादी थी। जैसे ही बारात लगी वह तथा उसके रिश्तेदार शादी में डीजे में डंास करने गये। डांस करते समय वधु पक्ष के दीपक कुशवाहा का धक्का लग गया तो दीपक कुशवाहा उसके साथ गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना तभी वधु पक्ष के सचिन कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, अमन कुशवाहा डंडे लेकर आये एवं डंडे से उसके एवं उसके भाई साहिल पटेल के साथ मारपीट करने लगे,। उसका दोस्त सजल जैन बीच बचाव करने आया तो अरूण कुशवाहा, मगन कुशवाहा ने सजल जैन के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे थेे।

Post a Comment

Previous Post Next Post