जंगल में मिली महिला की सिर कुचली लाश, रेप के बाद की गई है हत्या,

नर्मदापुरम। एमपी के नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पिपरिया बफर क्षेत्र में महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सिर को कपड़े से ढंक दिया गया था। जबकि कमर से नीचे की बॉडी खुली मिली है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिनका कहना था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की रेप के बाद पत्थर पटककर हत्या की गई है। 

                                    पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में दोपहर के वक्त गश्त के दौरान वनकर्मी बारेलाल कुचरे ने महिला की सिर कुचली अर्धनग्र हालत में लाश देखी। महिला की लाश मिलने की खबर तत्काल पुलिस व वन अधिकारियों को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, देखा तो महिला का सिर कुचला हुआ, जिसपर कपड़ा ढांक दिया गया, कमर के नीचे का हिस्सा खुला हुआ था। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला के साथ रेप कर हत्या की गई है। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचना देकर शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए है। महिला ने नीली चूडिय़ां, गुलाबी सैंडल, गुलाबी-सफेद साड़ी, काली जैकेट और मोजे पहन रखे थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण और अन्य पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post