रीवा। एमपी के रीवा में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर युवक ने यूनिवर्सिटी की छात्रा को शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद ब्लैक करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक अवधेश रजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शिकायत क रते हुए पीडि़ता ने बताया कि अवधेश रजक निवासी नागौद सतना से उसकी पहचान अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में हुई थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर वह उसे नीम चौराहा स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया था। कमरे में आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चोरी-छिपे छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करता रहा और लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसने कथित तौर पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे आहत होकर युवती ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।