khabar abhi tak

रेत व्यापारी के साथ 1.26 करोड़ की ठगी,महिला ने फोन कर कहा, प्राइवेट जॉब में अच्छा मुनाफा दिलाएगी..!

 

सागर। एमपी के सागर में रेत व्यापारी से 1.26 करोड़ रुपए की ठगी की गई।  ठगों ने उन्हें प्राइवेट जॉब और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद रेत कारोबारी से अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का मामला सामने आते ही रेत व्यापारी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। जिसपर जांच करते हुए केसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

                              पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त विपेंद्र यादव ने बताया कि वह खेती-किसानी और रेत का व्यापार करते है। उसके वाट्सएप नंबर पर रश्मिका नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने प्राइवेट जॉब और अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पैसे लगाना शुरू कर दिया। महिला ने  अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 26 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। उक्त राशि स्वयं के बैंक खातों से ट्रांसफर की। पैसे रिश्तेदार और दोस्तों से लिए थे। लेकिन रश्मिका और उसके अन्य साथियों के खातों में पैसा भेजने के बाद उन्होंने न तो मुनाफा और नौकरी दी और न ही अब पैसा वापस लौटा रहे है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रश्मिका कथित निवासी मुंबई समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस शिकायत में पेश किए गए दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak