जहां से लेंगे टिकट, वहीं से करनी होगी यात्रा, रेलवे करने जा रहा बदलाव


नई दिल्ली।
रेलवे बोर्डिंग नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अगर कोई यात्री अपने तय बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं होता है, तो अब टीटीई अगले स्टेशन तक उसका इंतजार नहीं करेगा। ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन से आगे बढ़ेगी और यात्री अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिलेगा, उसकी सीट को तुरंत खाली मान लिया जाएगा। नए नियमों के तहत टीटीई चेकिंग के दौरान पहले अपने हैंडहेल्ड डिवाइस पर तुरंत नोट टर्न अप की एंट्री करेंगे। इसका मतलब होगा कि संबंधित यात्री ने स्टेशन से बोर्डिंग नहीं की है। वहीं एंट्री होते ही वह सीट सिस्टम से खाली मानी जाएगी और टीटीई के पास उसे रोक कर रखने का कोई ऑप्शन नहीं रहेगा। 

रेलवे के इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा वेटिंग और आरएसी टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों को मिलेगा। जैसे ही सीट खाली घोषित होगी, रेलवे का सिस्टम अपने आप अगली वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को वह बर्थ अलोट कर देगा। सीट अलॉट होते ही यात्री के मोबाइल पर मैसेज चला जाएगा, जिससे उसे तुरंत कंफर्मेशन मिल जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए रेलवे के सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post