khabar abhi tak

मेघालय में बड़ा हादसा : कोयला खदान के भीतर धमाका में 10 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली. मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस हृदयविदारक हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर पड़ोसी राज्य असम के रहने वाले थे.

हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। खदान के अंदर फंसे अन्य संभावित मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

धमाके के कारणों की जांच

अधिकारियों ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, खदान के भीतर गैस रिसाव या किसी तकनीकी खामी को इस धमाके का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak