khabar abhi tak

नाबालिगा ने मृत बच्चे को जन्म दिया, तब पता चला फेसबुक फे्रंड ने किया है रेप, शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध

रीवा। एमपी के रीवा स्थित गांधी स्मृति हास्पिटल में एक नाबालिगा ने मृत नवजात को जन्म दिया है। नाबालिगा द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद पता चला कि फेसबुक फे्रंड ने शादी का झांसा देकर नाबालिगा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

                                   पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर जांच की तो पता चला कि नाबालिगा उम्र 16 वर्ष की पहचान एक युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों की मुलाकातें होने लगीं। इसी दौरान आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और संपर्क तोड़ लिया। लोक-लाज व सामाजिक दबाव के चलते पीडि़ता और उसके परिजन लंबे समय तक चुप रहे। समय पर इलाज और जानकारी न मिलने के कारण मामला गंभीर हो गया। देर रात नाबालिगा की हालत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर नाबालिगा ने प्रसव के दौरान उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने नाबालिगा के बयान के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए उसके रीवा स्थित आवास सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak