khabar abhi tak

चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश में पटरी पर गिरी छात्रा की मौत, परीक्षा देने जा रही थी एर्नाकुलम..!

 

सतना। एमपी के सतना रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब चलती ट्रेन में चढ़ रही छात्रा अंजलि साकेत पैर फिसलने के कारण पटरी पर गिर गई। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर मौत हो गई। 

                             जीआरपी के अनुसार रीवा के ग्राम लालगांव गुढ़ क्षेत्र में रहने वाली अंजलि पिता चंद्रमणि साकेत आज सुबह 4.25 बजे के लगभग सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पहुंची, देखा कि एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म से रवाना हो रही है, वह दौड़कर चलती टे्रन में चढऩे लगी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर पटरी पर आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से शरीर पर गंभीर चोटें आई। छात्रा अंजली को ट्रेन के नीचे आते देख प्लेटफॅार्म पर उपस्थित लोगों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन गुजर जाने के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अंजलि को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब सात घंटे बाद मृतका की शिनाख्त की शिनाख्त हुई। रेल पुलिस को अंजलि के पास मिले मोबाइल से सतना से एर्नाकुलम का ऑनलाइन बुक किया गया टिकट मिला। इसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दी गई। दोपहर बाद परिजन सतना पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अंजलि एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी और रीवा के शासकीय कॉलेज में पढ़ती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह एर्नाकुलम में कोई परीक्षा देने जा रही थी। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak