khabar abhi tak

रेल मजदूर संघ का प्रयास रंग लाया, महिला ट्रेकमेंटेनर्स के कैडर परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के कोटा, भोपाल, जबलपुर मंडलों में कार्यरत महिला ट्रेक मेन्टेनर्स को बड़ी सौगात मिलने वाली है। संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि महिला ट्रेकमेन्टेनर्स कर्मचारियों के उनके कार्यस्थल अर्थात रेल ट्रेक पर अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उन्हें मूलभूत सुविधाएं यथा शौचालय, चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम, पीने का पानी आदि की भी सुविधाएं मुहै्या नहीं हैं.

उक्त पीड़ा को वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा  ने पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमति शोभना बंधोपाध्याय के समक्ष पत्राचार, व्यक्तिगत वार्ता कर महिला ट्रेक मेन्टेनर्स के कैडर परिवर्तन का रास्ता साफ कर दिया है। महाप्रबंधक महोदय के निर्देश पर कार्मिक विभाग मुख्यालय द्वारा तीनो मंडलों से कैडर परिवर्तन की कार्यवाही करने को कहा गया है।

पूर्व में भी संघ ने महिला ट्रेकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन करवाया

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अथक प्रयासों से पूर्व में भी वर्ष 2020 में महिला ट्रेकमेन्टेनर्स का अन्य विभागों में कैडर परिवर्तन किया गया था। उक्त सफलता पर संघ के मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती, सतीश कुमार, महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, हर्ष वर्मा, रोशन यादव, संतोष त्रिवेणी, संजय चौधरी, आर.ए.सिंह, योगेन्द्र सिंह, भूपत सिंह, अनिकेत कुमार, सुधीर कुमार, श्रीमति दुर्गा  तिवारी, श्रीमती श्यामकला श्रीवास्तव, श्रीमती डॉली सक्सेना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए आने वाले अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस का तोहफा बताया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak