जबलपुर। रांझी बदमाशों का गढ़ बनता जा रहा है, जहां रोज मारपीट जैसी वारदातें हो रही है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामला ठंडे बस्ते में डाल रही है लेकिन अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन हो सके।
मंगलवार रात की ही बात है। आशीष सिंह ठाकुर उम्र 39 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदर्श मार्केट मंे हट एण्ड न्यू नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। रात लगभग 11 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद पूजा करने के लिये दुकान के पास स्थित पीपल के नीचे हनुमान मंदिर गया था। उसी दौरान एक लड़का स्कूटी से उसके पास आया। अपना नाम समर सोनकर निवासी भरतीपुर बताया और बोला कि तुम रेस्टोरेंट से बहुत पैसे कमा रहे हो, यदि तुम्हे अपना रेस्टोरेंट चलाना है तो हर हफ्ते 5 हजार रूपये देने पड़ेगें। अभी तत्काल 5 हजार रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो समर सोनकर स्कूटी से उतरकर गाली गलौज करते हुये चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी। वह समर सोनकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
बहन पर हमला
रांझी में बुधवार को शालू अग्रवाल निवासी मोहनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्लोबल कॉलेज में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही है। उसका भाई हर्ष अग्रवाल आये दिन उसकी मां को घरेलू बातों को लेकर परेशान करता है। इस कारण से वह मामा के पास सदर में रहती है। भाई हर्ष के न रहने पर घर आती जाती रहती है। मंगलवार को रात लगभग 2 बजे घर पर थी, तभी उसका छोटा भाई हर्ष अग्रवाल उसके कपड़े बिखरा दिया। उसने कपड़े बिखराने से मना किया तो उसका छोटा हर्ष अग्रवाल उसे नोचने लगा तथा हाथ मुक्कों से मारपीट कर घर में रखा रोटी रखने वाला पैना टिपिन से हमलाकर सिर में दे मारा तथा उसका गला दबाते हुये बोला कि दोबारा लौट कर आयी तो जान से खत्म कर दूंगा।
जीजा के सिर पर ईंट मारी
मंगलवार रात रांझी थाने में महराजपुर जगदम्बा कॉलोनी निवासी विजय गोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेंटिंग पुताई का काम करता है। महाराजपुर जगदम्बा कालोनी के मकान को उसने तुड़वा दिये और नया नया मकान बनाना चाह रहा है, इसलिसे उसने अपनी पत्नी कविता गोटिया एवं बच्चे प्रियांशु केा अपने ससुराल गंगा मईया फक्कड़ बाबा के पास लगभग एक माह से ससुराल में छोड दिया थां। पत्नी एवं बच्चे को देखने के लिये आता जाता है। मंगलवार को पत्नी एवं बच्चे को देखने गया था। रात लगभग 9 बजे उसका साला नीरज गोटिया बोला कि रोज रोज हमारे घर क्यों आता है, कहकर गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो नीरज ने ईंट उठाकर हमलाकर सिर में मार दी तथा जान से मारने की धमकी दी।
