सुनवाई न होने पर युवती ने थाने में ही खाया जहर, पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप


जबलपुर।
जबलपुर के गोहलपुर थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर एक युवती द्वारा जहर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता नेहा बड़गैया ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मारपीट और अपहरण की कोशिश की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय छोड़ दिया। एसपी कार्यालय पहुंची ग्रीन सिटी निवासी नेहा बड़गैया ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर राघवेंद्र पटेल ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि राघवेंद्र अपने एक दोस्त और गर्लफ्रेंड मोना गोटिया के साथ उसे गाड़ी में बैठाकर जान से मारने की नीयत से पनागर ले जा रहा था, लेकिन बाद में उसे रद्दी चौक पर फेंक कर भाग गए।

गोहलपुर पुलिस पर गम्भीर आरोप

​पीड़िता का कहना है कि जब वह गोहलपुर थाने शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी थी और एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। पुलिस की इसी अनदेखी से परेशान होकर नेहा ने थाने के सामने से चूहा मार दवा खरीदी और थाने के अंदर ही उसे पी लिया। युवती द्वारा जहर खाने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post