khabar abhi tak

खितौला-भेड़ाघाट की पटरियों पर मिले दो अज्ञात शव


जबलपुर।
खितौला और भेड़ाघाट क्षेत्र में बुधवार को पटरियों पर दो अज्ञात शव मिले हैं। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए अस्पताल भेजे हैं। पुलिस दोनों शवों के शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

खितौला पुलिस को बुधवार की सुबह रेल्वे स्टेशन से सूचना मिली कि सिहोरा-डुण्डी रोड पर कुर्रे पिपरियाा के पास पटरी के पास एक अज्ञात पुरूष जिसकी उम्र 40-45 वर्ष होगी, की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गयी है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 

इसी तरह भेडाघाट में ट्रैकमैन ने सूचना दी कि ग्राम सिलुआ के पास रेल्वे ट्रैक में एक व्यक्ति उम्र लगभग 40-45 वर्ष की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak