जबलपुर। चरित्र संदेह पर बुधवार की रात माढ़ोताल में रहने वाली एक पत्नी अपने पति पर टूट पड़ी। पत्नी ने न केवल अपशब्द कहे बल्कि पति पर हसिया से हमला कर दिया। परिजनों ने बीच-बचाव किया। इस मामले की पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक पति के घर आते ही पत्नी ने कलह करते हुए यह कहा था कि तू यहां से चला जा वरना जान से मार दूंगी।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल के चंद्रनगर में रहने वाले विपिन यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्रापर्टी का काम करता है। बुधवार की सुबह 9-30 बजे अपने पिता के घर से वापस अपने घर आया था। पत्नि घर पर काम कर रही थी, जो पूर्व से उसके चरित्र पर संदेह करती है। उससे बोली तुम घर से जाओ तो उसने कहा कि मुझे डाक्टर के पास जाना है, इसलिये आया हूं। इसी बात पर पर पत्नि ने गालीगलौज करते हुये हंिसया से हमला कर सिर, कान, चेहरे व हाथ में चोटे पहुंचा दी। वह चीखते-चिल्लाते कहने लगी यहां से चला जा नहीं तो जान से खत्म कर दूंगी। रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ अपराध पंजीबद्धकर विवेचना में लिया गया।
