khabar abhi tak

पुलिस की रेड: 22 जुआरी धरे गए, पर फड़ से मिली रकम ने सबको चौंकाया


3 जुआफड़ों पर पुलिस का छापा, 22 जुआरियों से मिले मात्र 5165 रुपये

जबलपुर । थाना घमापुर में मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू कछियाना मोहल्ला में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। न्यू कछियाना पराग मैदान में बल्ब की रोशनी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विवेक रैकवार निवासी भारत सेवक समाज स्कूल घमापुर, तन्नू उर्फ प्रदीप नहार निवासी लालमाटी कछियाना, अभिषेक ठाकुर निवासी टपरिया मोहल्ला चांदमारी, मनीष ठाकुर निवासी साहू मोहल्ला सिद्धबाबा, साहिल ललपुरहा निवासी कछियाना मोहल्ला घमापुर, करन चौधरी निवासी सिद्धबाबा घमापुर, दिनेश उर्फ देवेन्द्र वंशकार निवासी गणेश चौक मरघटाई घमापुर, आदित्य समुद्रे निवासी मंगलपराग मैदान कछियाना, राहुल रैकवार निवासी नारायण चौक घमापुर, मनोज यादव निवासी कछियाना, अंश बहेलिया निवासी कछियाना, वरुण प्रजापति निवासी कछियाना, दिनेश समुद्रे निवासी कछियाना बताए। जिले में पुलिस ने 3 जुआफड़ों पर  छापा मारा और 22 जुआरियों से मिले मात्र 5165 रुपये,ये आंकड़ा चर्चा विषय बना हुआ है।

-यहाँ भी चल रहा रहा था हार-जीत का दांव

​पुलिस ने जुआरियों एवं फड़ से नकद 2880 रुपये जब्त करते हुए धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की। इसी तरह थाना पनागर पुलिस ने बरोदा तालाब के पास दबिश देते हुए आकाश पटेल एवं अन्य 3 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जुआरियों एवं फड़ से नकद 1575 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जब्त करते हुए धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं थाना बरगी पुलिस ने ग्राम जोगीधाना खेरमाई मंदिर के पास दबिश देते हुए महेन्द्र उर्फ ओमकार साहू एवं अन्य 4 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों एवं फड़ से नकद 710 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जब्त करते हुए जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak