khabar abhi tak

गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में धुएं ने रोकी ट्रेन, बीड़ी पी रहा था वेंडर, स्मोक सेंसर हुआ सक्रिय

जबलपुर/ मथुरा। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में एक अनाधिकृत वेंडर द्वारा पी रहे बीड़ी के धुएं से ट्रेन का आधुनिक स्मोक सेंसर सक्रिय हो गया, ट्रेन को भूतेश्वर स्टेशन के पास आपातकालीन स्थिति में रोकना पड़ा। 

फायर की स्थिति से बचाव के लिये लगे हैं स्मोक सेंसर

जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2.47 बजे आरपीएफ को आग लगने की सूचना मिली। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्टाफ प्रियवत दहिया ने बताया कि भूतेश्वर-वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के मध्य स्मोक सेंसर एक्टिवेट हुआ था। इस कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।

अनाधिकृत वेंडर पी रहा था ट्रेन में बीड़ी

कोच संख्या बी-2 की गैलरी में खड़े अनाधिकृत वेंडर बीड़ी पी रहा था। ट्रेन के स्मोक सेंसर को बंद करना पड़ा। ट्रेन करीब 17 मिनट खड़ी रही और रात 3.04 बजे रवाना हुई। वेंडर इंद्रपाल निवासी लीलाधर का पुरा मैथाना थाना सराय, छौला, मुरैना पर कार्रवाई की गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak