नई परिवहन नीति का विरोध, बस ऑपरेटर राज्यसभा सांसद तन्खा से मिले, देखें वीडियो



जबलपुर।
मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में बस ऑपरेटरों ने राज्यसभा सांसद वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। बस ऑपरेटरों ने सरकार द्वारा वर्तमान संचालित बसों को मार्ग से बाहर करने की जानकारी दी। श्री तनख़ा ने इस सम्बन्ध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर एवं उनसे मिलने के लिए समय लेकर दिल्ली आने के लिए कहा। शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल श्री तनख़ा के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएगा। ज्ञापन में जबलपुर बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी पिंटू भैया, सचिव वीरेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष नसीम बेग, उदय चंद जैन, कल्याण नियोगी, अजय पाठक, प्रहलाद छुगानी, नरेश रजक, संजय समाधियां, दीपेंद्र डोंगरे, दिलीप मंगलानी, संजय शर्मा उपस्थित थे। 


शनिवार को एसोसिएशन ने विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने इस नीति को विधानसभा में उठाने और इस नीति को पूरजोर विरोध करने का आस्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post