khabar abhi tak

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना : महाकोशल कॉलेज में वृहद कॅरियर मेले का आयोजन, 35 कंपनियां प्लेसमेंट में होंगी

जबलपुर. स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं जिला रोजगार कार्यालय, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला आगामी 19 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे से महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। उक्त मेला आयोजन का पोस्टर आज (मंगलवार 17 फरवरी) रिलीज किया गया।

इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, मेला संयोजक ने बताया कि यह जबलपुर जिले के युवाओं के लिए प्लेसमेंट का सुनहरा अवसर है। जिले के सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को मेले में सम्मिलित होने के लिए सूचना प्रदान कर दी गई। इस मेले में लगभग 35 कंपनियां प्लेसमेंट हेतु उपस्थित रहेगी। 

उद्यमिता के अंतर्गत महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी मेला का आकर्षण केंद्र रहेगी। इन उत्पादों का मेले में विक्रय किया जायेगा। मेले में युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार अवसरों की जानकारी एवं मार्गदर्शन तथा युवाओं में उद्यमिता का विकास करने के लिए शासकीय विभागों के विभिन्न स्टॉल भी लगाये जायेंगे। प्रो. शुक्ल ने जिले के सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से मेले में उपस्थित होने की अपील की है। जिससे शासन की मंशा अनुसार विद्यार्थी लाभाविंत हो।

इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री आशीष राव, प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, श्री एम.एस. मरकाम, उपसंचालक, जिला रोजगार कार्यालय, जबलपुर, श्री ज्योति रामरेडी, डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak