मंडला। एमपी के मंडला स्थित ग्राम ठोंड़ा के समीप आज शाम चलती कार का टायर धमाके के साथ फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटती चली गई। हादसे में कार सवार पांच महिलाओं के शरीर पर गंभीर चोटें आई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने कार से महिलाओं को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंडला से कार में सवार होकर 8 लोग छत्तीसगढ़ स्थित भोरमदेव मंदिर के दर्शन के लिए निकले। कार जब ठोंड़ा गांव से आगे बढ़ रही थी। इस दौरान धमाके साथ कार का टायर फट गया। जिससे कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क पर पलटती चली गई। कार को पलटते देख राह चलते लोग रुक गए, यहां तक कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। जिन्होने कार के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। दुर्घटना में कविता झारिया उम्र 40 वर्ष, निधि कुशराम 25 वर्ष, सीमा झारिया 40 वर्ष, सविता धुर्वे 45 वर्ष व सुमन धुर्वे के शरीर पर गंभीर चोटें आई है।