khabar abhi tak

पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में रेलवे की कार्रवाई: बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों पर कसा शिकंजा


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल द्वारा शनिवार को ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया। वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इटारसी-जबलपुर रेल खंड के बीच गाड़ी संख्या 12141 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में औचक दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने पेंट्रीकार और कोचों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे 5 वेंडरों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में 2 अनधिकृत वेंडर थे, जबकि 3 अन्य पेंट्रीकार के माध्यम से अवैध रूप से सामान बेच रहे थे। पूछताछ में कोई भी वेंडर अपना लाइसेंस या अधिकार पत्र पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के हवाले कर दिया गया।

210 बिना टिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

​चेकिंग के दौरान यात्रियों ने टीम से शिकायत की कि पेंट्रीकार वेंडरों द्वारा खाने-पीने की वस्तुओं के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। इसके साथ ही संयुक्त टीम ने पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12166 (मुंबई-एलटीटी सुपर फास्ट) में टिकटों की सघन जांच की। इस अभियान में कुल 210 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे मौके पर ही 1,51,370 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस विशेष चेकिंग टीम में आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमार चंदेल, जितेंद्र तिवारी, पंकज कुमार सिंह, जसवंत परस्ते और वाणिज्य विभाग से डिप्टी सीटीआई सागर समुद्रे, नकुल सिंह व गनपत सिंह शामिल रहे। रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak