khabar abhi tak

एक्सीडेंट ने खोला नशीली दवाओं का राज: डिंडौरी पुलिस ने जबलपुर के दवा व्यवसायी को दबोचा


जबलपुर
। डिंडौरी के शहपुरा में हुए एक एक्सीडेंट के बाद सड़क पर फैलीं सिरप की बोतलों ने पुलिस को बड़े नेटवर्क तक पहुँचा दिया। कार सवार युवकों ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे जबलपुर के घमापुर स्थित शक्ति मेडिकल स्टोर से यह खेप लेकर आ रहे थे। शहपुरा पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर दबिश देकर मेडिकल स्टोर संचालक वैभव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak