khabar abhi tak

माढ़ोताल में शर्मनाक करतूत: बेजुबान के साथ दरिंदगी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में, आक्रोश


जबलपुर
। माढ़ोताल थाना क्षेत्र से एक संवेदनहीन मामला सामने आया है, जहां सड़क पर गोवंश के साथ अभद्र और अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका खुलासा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सामने आने के बाद हुआ। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय निवासियों और गौसेवकों में भारी रोष व्याप्त हो गया।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, गौसेवकों ने की शिकायत

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी विनोद चौधरी को गौसेवकों ने संदिग्ध और आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों देखा था। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें आरोपी की घिनौनी करतूत साफ तौर पर कैद मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गौसेवक माढ़ोताल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जन आक्रोश और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak