khabar abhi tak

रेल कर्मचारियों के अफसर बनने में अभी लगेगा वक्त, ग्रुप बी पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा तिथि बदली

जबलपुर। भारतीय रेलवे में ग्रुप बी पदों पर प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अधिकारी बनने में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है. रेलवे बोर्ड ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा पहले 8 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब बोर्ड ने इसे स्थगित करते हुए अप्रैल के महीने में कराने का फैसला लिया है। 

रेलवे बोर्ड ने जारी किया नया आदेश

रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर मनदीप कुमार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब यह मुख्य परीक्षा दो अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने तय किया है कि परीक्षा 12 और 19 अप्रैल को होगी। इसमें व्यवस्था यह रखी गई है कि प्रत्येक विभाग के आधे यानी 50 प्रतिशत उम्मीदवार पहली तारीख को परीक्षा देंगे और बाकी बचे हुए आधे उम्मीदवार दूसरी तारीख को शामिल होंगे। इसके लिए सभी रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों का बंटवारा कर उनकी जानकारी आरआरबी अजमेर को भेज दें, ताकि परीक्षा केंद्रों का इंतजाम समय पर हो सके।

2025-26 में खाली होने वाले पदों को भरने की तैयारी

यह पूरी प्रक्रिया 2025-26 के तहत खाली होने वाले पदों को भरने के लिए की जा रही है, जिसमें जून 2027 तक की संभावित रिक्तियों को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों को अधिकारी बनने का मौका मिलने वाला है।

परीक्षा परिणाम 11 मई तक होगा घोषित 

परीक्षा का परिणाम आरआरबी अजमेर द्वारा 11 मई तक घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद, सभी जोन और उत्पादन इकाइयों द्वारा प्रमोशन के लिए सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची यानी फाइनल पैनल आठ जून तक तैयार कर लिया जाएगा। रेलवे के विभिन्न जोनों और उत्पादन इकाइयों से इस बार लगभग 1.75 लाख (1,75,000) ग्रुप सी के रेल कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak