जबलपुर : नर्मदा तट गौरीघाट में मिला मृत मगरमच्छ, शिकार किए जाने की आशंका, वेटरनरी कालेज में होगा पीएम

जबलपुर।  संस्कारधानी जबलपुर के धार्मिक स्थल नर्मदा नदी के गौरीघाट में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मगरमच्छ का करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का शव पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज स्थित फोरेंसिक सेंटर भेजा है। नर्मदा नदी में मगरमच्छ के शिकार के जाने की खबर से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। मगरमच्छ को मां नर्मदा का वाहन माना जाता है।

बताया जाता है कि कि करीब तीन-चार फुट लंबा मगरमच्छ का शव बुधवार की सुबह घाट किनारे मिला है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मगरमच्छ को करंट लगाकर मारा गया है। लिहाजा वन विभाग के स्थानीय अमले को सूचना दी गई। जिसके बाद जबलपुर रेंज से मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शव को अपनी सुरक्षा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। संभवत: यह पहला मौका होगा जब नर्मदा के गौरीघाट में मगरमच्छ देगा गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post