khabar abhi tak

जबलपुर से सोगरिया (कोटा) होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर हुए यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-सोगरिया (कोटा) के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस गाड़ी का ठहराव सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी जंक्शन, गुना एवं बारां स्टेशनों पर रहेगा।

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से सोगरिया (कोटा) होली स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार 01 मार्च 2026 को एक रतफा जबलपुर स्टेशन से सुबह 09:05 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 09:35 बजे, कटनी मुड़वारा 10:45 बजे, दमोह दोपहर 12:30 बजे, सागर 14:00 बजे, बीना मालखेड़ी जंक्शन 15:00 बजे, गुना सायं 17:50 बजे, बारां 19:53 बजे पहुँचकर और रात  21:05 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

इस होली स्पेशल ट्रेन में 08 सामान्य श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच सहित कुल 19 कोचेस होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak