khabar abhi tak

रेल न्यूज : सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल ट्रेन सागर, दमोह, कटनी, सतना होकर चलेगी

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर हुए यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गाड़ी संख्या 09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य 01-01 ट्रिप के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस गाड़ी का ठहराव बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रहेगा।

गाड़ी संख्या 09803 सोगरिया से दानापुर स्पेशल होली ट्रेन का संचालन दिनांक 01.03.2026 को सोगरिया (कोटा) स्टेशन से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर बारां 23:53 बजे, पहुँचकर अगले दिन सालपुरा मध्यरात्रि 00:28 बजे, छबड़ा गुगोर 00:48 बजे,  रुठियाई 01:50 बजे, गुना 02:20 बजे, अशोक नगर 03:05 बजे, सागर 05:35 बजे, दमोह 06:45 बजे, कटनी 08:00 बजे, मैहर 09:40 बजे, सतना 11:00 बजे पहुँचकर और रात्रि 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804 दानापुर से सोगरिया का संचालन दिनांक 03.03.2026 को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर सतना 13:30 बजे, मैहर 13:55 बजे, कटनी 14:45 बजे, दमोह 16:20 बजे, सागर 17:30 बजे, अशोक नगर 19:38 बजे, गुना 20:55 बजे, रुठियाई 2148 बजे, छबड़ा गुगोर 22:18 बजे, सालपुरा 22:33 बजे एवं बारां 23:13 बजे पहुँचकर और अगले दिन मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 08 सामान्य श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच सहित कुल 19 कोचेस होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak