khabar abhi tak

MP- परीक्षा केंद्र में गजब हो गया, दसवीं की छात्रा ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया, मचा हड़कंप

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र अंतर्गत दसवीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। सूचना के बाद स्कूल प्रशासन ने 108 एंबुलेंस बुलाकर छात्रा व बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला बेटमा थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पीथमपुर पुलिस ने जीरो पर कायमी कर डायरी बेटमा थाने पहुंचाई है।

बच्चे के रोने की आवाज से खुला राज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा शासकीय स्कूल में दसवीं की पढ़ाई करती है। मंगलवार को छात्रा पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित निजी स्कूल में बोर्ड परीक्षा हेतु बनाए गए परीक्षा केंद्र पर गणित की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के दौरान छात्रा को पेट दर्द होने लगा। छात्रा बाथरूम गई तो वहां उसकी प्रसूति हो गई और उसने बालक को जन्म दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी मिली और 108 एंबुलेंस बुलाकर छात्रा व नवजात बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

छात्रा ने प्रेमी का बच्चा होने की बात कही

इसी बीच जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और बालिका के बयान लिए। छात्रा की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। छात्रा की मां ने चिकित्सकों को बताया कि छात्रा के गर्भ के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। छात्रा की सगाई हो चुकी है। वहीं, मंगेतर भी घर पर आता रहता है। स्वजन ने अपने बयान में नवजात मंगेतर के होने की संभावना जताई। परंतु पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बच्चा प्रेमी का होने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak