khabar abhi tak

संस्कारधानी की मिहिका सोनकर ने सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में फहराया परचम, सिल्वर मेडल पर किया कब्जा

जबलपुर. संस्कारधानी की कुश्ती खिलाड़ी मिहिका सोनकर ने सीनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की पहलवान को चारों खाने चित्त कर सिल्वर पदक पर कब्जा जमा कर मध्य प्रदेश व जबलपुर का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया. ये प्रतियोगिता 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 गाजियाबाद उ.प्र. में आयोजित हुई.

 उक्त प्रतियोगिता में कुश्ती खिलाड़ी मिहिका सोनकर 53 के.जी. में सिल्वर मेडल अर्जित किया इन्होंने सेमीफइनल कुश्ती झारखंड की कुश्ती खिलाड़ी रिया कुमारी 4 अंक की बढ़त लेते हुये रिया को चित कर फाइनल में प्रवेश किया और सिल्वर मेडल अर्जित कर म.प्र. को गौरवान्वित किया। मिहिका सोनकर पिता श्री गंगा सोनकर, माता ज्योति सोनकर की पुत्री हैं, वर्तमान में कुश्ती प्रशिक्षक विश्वामित्र अवार्डी श्री विनय प्रजापति के मार्ग दर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही है। कुश्ती सेन्टर युवा भवन जबलपुर खेल विभाग की खिलाड़ी है। खिलाडी की इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विश्वामित्र अवार्डी उमाशंकर पटेल खेल अधिकारी श्री आशीष पाण्डेय अतर्राष्ट्रीय अज्जू पहलवान, राममिलन पहलवान एवं गगन पहलवान हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak