जबलपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती हुई संख्या, जागरूकता की कमी एवं गोल्डन आवर में पुलिस के तत्काल रिस्पांस की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले के सभी थानों में एक साइबर हेल्प डेस्क का संचालन करने हेतु आदेशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सभी थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सायबर हैल्प डेस्क संचालन सम्बंधी प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय द्वारा स्वयं थाना रांझी पहुंचकर ‘‘साइबर हेल्प डेस्क’’ का शुभारंभ किया । प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क का संचालन प्रशिक्षित कर्मचारी द्वारा किया जाएगा, जिसके पास साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं मोबाइल गुमने जैसी अन्य साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाएगी। थानों में संचालित होने वाले साइबर हेल्प डेस्क में NCR पोर्टल, CEIR पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता तत्काल की जाएगी।