बात करने के साथी से मांगा मोबाइल और निकाल लिए 8 लाख


जबलपुर।
सिहोरा के वॉटर फिल्टर प्लांट में काम करने वाले एक माली के खाते सेउसके ही साथी ने 8 लाख रूपए निकाल लिए और इसकी भनक माली को नहीं लग सकी। पुलिस का कहना है कि इस धोखाधड़ी की जानकारी माली को उस समय लगी, जब वह भांजी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालने गया। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि छपरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा ने  लिखित शिकायत की कि वह वाटर फिल्टर प्लांट पंप खितौला मे माली का काम करता है। उसके साथ मे आशीष कोल निवासी सिंधुली थाना मझगवां का भी पंप चलाने का काम करता हैं। आशीष कोल उससे 03 जनवरी से लेकर 06 फरवरी तक लगातार बातचीत करने के लिये कहकर उससे उसका मोबाइल ले लिया करता था। उसे अपनी भांजी की शादी के लिये पैसे की जरुरत पड़ी तो वह बैंक गया तब उसे जानकारी लगी कि उसके खातों से पैसा आशीष कोल नाम के व्यक्ति द्वारा निकाले गये हैं। बैंक वालों ने बताया कि पैसा फोन पे के माध्यम से खाते मे ट्रान्सफर किये गये हैं उसके बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा सिहोरा के खाता 

एवं सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा सिहोरा के खाता से आशीष कोल ने उसके मोबाइल से बातचीत कहने को कहकर अपने खाते मे बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा सिहोरा से 6,87,999/- रुपये एवं सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया से 92,000/- रुपये कुल रकम 7,79,999/- रुपये फोन पे के माध्यम से धोखाधड़ी कर पैसा ट्रान्सफर कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी आशीष को पकड़ लिया है। पूछताछमें बतया कि ऑन लाईन गेम खेलकर रूपये गेम में हार गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post