khabar abhi tak

फाइनेंस कंपनी के दो मैनेजरों ने की लाखों की धोखाधड़ी, केस दर्ज


किस्त जमा करने के नाम पर वसूले पैसे, कंपनी के खाते में नहीं दिखाए

​जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी में 'संगम मैनेजर' के पद पर कार्यरत दो कर्मचारियों ने ग्राहकों से लोन की किश्तें तो वसूलीं, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प लिया। कुल 3.90 लाख रुपये से अधिक के इस गबन का खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने ग्राहकों को भुगतान न करने के नोटिस भेजे।

जांच में खुली पोल: 34 ग्राहकों को बनाया शिकार

​पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी मैनेजरों ने बड़ी चतुराई से वसूली की राशि अपनी जेब में रख ली थी। ​आकाश रजक (निवासी पनागर) ने 16 ग्राहकों से 2,46,030 रुपये वसूले। यह धोखाधड़ी 22 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 के बीच की गई। रत्नेश तिवारी (निवासी कटनी) ने 18 ग्राहकों से 1,44,180 रुपये की वसूली की, जिसे अगस्त से अक्टूबर 2024 के दौरान कंपनी में जमा नहीं कराया गया। ​जब पीड़ित ग्राहकों ने कंपनी के नोटिस मिलने पर विरोध दर्ज कराया, तब आंतरिक जांच में दोनों मैनेजर दोषी पाए गए। सिहोरा पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak