khabar abhi tak

मंगलवार शाम नहीं मिलेगा पानी, निगम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी


जबलपुर।
नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 एम.एल.डी. भोंगाद्वार जलशोधन संयंत्र के अंतर्गत क्लीयर वॉटर पाईप लाईन में लगे खराब वाल्व को बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके चलते आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ-साथ ललपुर जलप्रदाय योजनांतर्गत ग्वारीघाट टंकी के कन्टेनर में हो रहे लीकेज के सुधार कार्य के चलते आज 3 फरवरी 2026 को सायंकालीन से  6 फरवरी 2026 को प्रातःकाल तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्यो के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak