पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनकहरी निवासी पूर्व सरपंच अनूप सिंह आज सुबह 11 बजे के लगभग सेलून से शेविंग कराकर पैदल अपने घर जाने के लिए निकले। जब वे घर के करीब पहुंचे इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही वे गिरकर ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गए। जिन्हे ट्रक चालक घसीटते हुए ले गए, लोगों ने देखा तो शोर मचाकर ट्रक को रोका चाहा तो उसने गति और तेज कर दी। इसके बाद लोगों ने मोटर साइकलों से पीछा करते हुए ट्रक को रोका तो चालक कूदकर भाग निकला। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। उनका कहना था कि आए दिन इस रोड पर हादसे होते है इसके बाद भी सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए है।