पुलिस अधिकारियों के अनुसार चित्रकूट के थाना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ राजेन्द्र शुक्ला इन दिनों रीवा पीटीएस में ड्यूटी पर आए हुए थे। राजेन्द्र बीती रात अपनी बहन के यहां धौचट गए थे। जहां से आज सुबह करीब 5 बजे मोटर साइकल से ड्यूटी पर जाने लिए निकले। जब वे चोरमारी की ओर बढ़ रहे थे, इस दौराना अचानक सड़क पर मवेशी आ गया, िजसे बचाने के चक्कर में मोटर साइकल से संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे में राजेन्द्र के शरीर पर गंभीर चोटें आई, राह चलते लोगों ने देखा तो उठाकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्अरों ने जांच के बाद राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को अलग एंगल देने की कोशिश कर रही है। परिजनों के मुताबिक हादसा चलते ट्रक से हुआ। जबकि पुलिस इसे खड़े ट्रक से टक्कर बताना चाहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।