khabar abhi tak

अंतिम सफर पर अजीत पवार: बारामती से आज संस्कारधानी पहुंचेगी अस्थियां, ग्वारीघाट में होगा विसर्जन


जबलपुर।
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन हो जाने के उपरांत, उनकी अस्थियां शुक्रवार को संस्कारधानी पहुँचेंगी। युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव जानवी पांडे महाराष्ट्र के बारामती से ये अस्थियां लेकर आज प्रातः शहर पहुंचेंगी। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अस्थि कलश को मध्य प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल के निवास चंद्रिका टॉवर के सामने, शास्त्री ब्रिज पर आम दर्शनार्थ रखा जाएगा। यहाँ नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। तदोपरांत, प्रातः 11 बजे शास्त्री ब्रिज से भव्य अस्थि कलश यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्वारीघाट पहुंचेगी, जहाँ स्थित खारीघाट में पूर्ण विधि-विधान के साथ पवित्र नर्मदा नदी में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल ने समस्त शहरवासियों और कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की विनम्र अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak