khabar abhi tak

ग्राउंड ज़ीरो पर आरपीएफ आईजी: स्टेशन का औचक निरीक्षण कर टटोली सुरक्षा व्यवस्था, बोले- यात्री सुरक्षा ही प्राथमिकता


आरपीएफ आईजी ने जबलपुर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

जबलपुर। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की चाक-चौबंद व्यवस्था को परखने के लिए उप-महानिरीक्षक सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) रजनीश कुमार त्रिपाठी ने जबलपुर पोस्ट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया, बल्कि तैनात जवानों और अधिकारियों के साथ सुरक्षा सम्मेलन कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और निष्ठा ही आरपीएफ की असली पहचान है।

हाई-टेक निगरानी: सीसीटीवी कंट्रोल रूम में परखी नई तकनीक

​निरीक्षण के दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे, जहाँ उन्होंने नई तकनीक वाले कैमरों का लाइव डेमो देखा। उन्होंने स्टेशन परिसर के कोने-कोने में लगे कैमरों की फीड चेक की और निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने आरपीएफ की कार्यशैली को और आधुनिक बनाने के लिए 'आरएसएमएस' (RSMS) जैसे ऑनलाइन टूल्स के उपयोग पर जोर दिया, ताकि डेटा और सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से हो सके।

ग्राउंड रिपोर्ट: रिकॉर्ड्स की जांच, गश्त पर फ़ोकस

​अधिकारी ने केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि जमीनी व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड, आपदा प्रबंधन किट और बीटीएस टीम के उपकरणों की बारीकी से जांच की। थाने की साफ-सफाई और सामानों के रख-रखाव को लेकर उन्होंने संतोष जताया और आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने स्टेशन एरिया का पैदल गश्त किया। इस पूरे दौरे के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त संजीव राणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak