दमोहनाका पर खूनी संघर्ष: समझाने गए सेल्समैन पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला


जबलपुर
। कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी के चलते चाकूबाजी की वारदात हुई। घटना की शुरुआत दमोहनाका स्थित एक मैरिज गार्डन में हुई, जहाँ सिंधी कैंप निवासी अविनाश अहिरवार और उसका साथी सिद्धार्थ चौधरी एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहाँ नशे में धुत मेघराज चौधरी नामक युवक से अविनाश का विवाद हो गया, जिसे अविनाश ने समझाइश देकर शांत करने की कोशिश की थी। समारोह से लौटते समय रात करीब 11:30 बजे, आरोपी मेघराज ने अपने साथी के साथ मिलकर दमोहनाका चौक के पास पीड़ितों की बाइक रोकी और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अविनाश की पीठ और सिद्धार्थ के सीने पर गंभीर घाव आए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post