khabar abhi tak

धागों की कलाकारी और आत्मनिर्भरता की सीख: छात्राओं ने शुरू किया 'सीखो-कमाओ' का सफर


15 दिवसीय कार्यशाला का आगाज: छात्राओं ने सीखीं कढ़ाई की बारीकियां

जबलपुर। शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय, जबलपुर के गृहविज्ञान विभाग द्वारा वार्षिक गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष 15 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। कार्यशाला के पहले दिन की शुरुआत श्रीमती निमिषा नेमा द्वारा एम्ब्रॉयडरी  (कढ़ाई) प्रशिक्षण से हुई। उन्होंने छात्राओं को कढ़ाई की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

सीखो-कमाओ योजना पर जोर


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्मृति शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया। आगामी दिनों में इस कार्यशाला में ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई एण्ड डाई और स्टेन्सिल प्रिंटिंग जैसे अन्य कौशलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के सफल शुभारंभ में गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना गुप्ता सहित विभाग के सदस्य डॉ. अंजना धुर्वे और श्रीमती श्वेता भदविया का सराहनीय सहयोग रहा। इस पहल से महाविद्यालय परिसर में रचनात्मक और सीखने का एक सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak