khabar abhi tak

सड़क निर्माण को देखकर भड़के निगमायुक्त, उपयंत्री और सहायक की एक दिन वेतनवृद्धि रोकी


जबलपुर।
सुहागी के डॉ.अब्दुल कलाम आजाद वार्ड का निगमायुक्त रामप्रकाश बहिरवार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर निगमायुक्त ने सहायक यंत्री और उपयंत्री को एक.एक वेतन वृद्धि रोकने जारी किया नोटिस। ठेकेदार पर 20 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर के साथ सुहागी स्थित डॉ. अब्दुल कलाम आजाद वार्ड का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी और जनसुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जहां पर पाया कि निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप सड़क के निर्माण कार्य नहीं कराए गये हैं, जिस पर निगमायुक्त ने सहायक यंत्री राजनारायण सराफ और उपयंत्री एन कोंडलू को एक.एक वेतनवृद्धि रोकने नोटिस जारी किया है। वहीं, ठेकेदार मानस कंस्ट्रक्शन को 20 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई है। निरीक्षण में एमआईसी सदस्य डॉ सुभाष तिवारी सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak