मध्यप्रदेश का बजट, समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है: रत्नेश सोनकर


जबलपुर
। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने प्रदेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह बजट हर समाज और वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश के समग्र विकास और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र बताया। श्री सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने बजट में पूंजीगत व्यय को बढ़ाया है। इससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनहितैषी बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post