छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित तामिया में आज दोपहर लहगड़ुआ टर्निंग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार एक युवक की मौत हो गई, तीन के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर परासिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलटती चली गई, जिससे कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर सभी लोग पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक को डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया, वहीं तीन घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा घायलों क ी पहचान में जुटी हुई है।
Tags
chhindwada