khabar abhi tak

पमरे कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी पैकेज, वेस्ट- सेंट्रल रेलवे और सेंट्रल बैंक में एमओयू

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे (डब्ल्यूसीआर) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने कर्मचारियों के लिए एक विशेष सैलरी पैकेज पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पैकेज वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है।

इस समझौते को दोनों संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक धर्मपाल खुराना ने कहा कि इससे रेलवे कर्मचारियों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

रेल कर्मचारियों को मिलेगा ये सुरक्षा चक्र व सुविधा

सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारियों को जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। यह किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कर्मचारियों और उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसमें बच्चों की शिक्षा और विवाह जैसी आवश्यकताओं के लिए भी विशेष प्रावधान शामिल हैं। ऋण सुविधाओं के अंतर्गत, कर्मचारियों को ब्याज दरों में छूट और प्रोसेसिंग फीस में रियायत दी जाएगी। विभिन्न प्रकार के ऋण आसान शर्तों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, कर्मचारियों को प्रीमियम डेबिट कार्ड मिलेंगे, जिनमें कई इनबिल्ट बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, रेमिटेंस, डीडी, चेकबुक, आरटीजीएस और नेफ्टी सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं पर शुल्क में छूट दी जाएगी। कई सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak