दमोह में इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वाला व्यापारी राजा सिंधी उर्फ राजकुमार नागदेव गढ़ाकोटा में पैसों की वसूली के लिए गया था। वसूली करके राजा देर रात मोटर साइकल से दमोह के लिए रवाना हुआ। जब वह परसौरिया गांव से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान पीछा करते हुए पहुंची तीन बदमाशों ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी, जिससे राजा अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने हमला कर बैंग छीना और भाग निकले। बैग में वसूली के करीब सात लाख रुपए थे। घायल राजा सिंधी ने परिजनों व अन्य व्यापारियों को खबर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल राजा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर व्यापारी ने पुलिस को पूछताछ में लूट की घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों को सील कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। गौरतलब है कि राजा सिंधी पर पहले भी लूट के लिए हमला हो चुका है।