पुलिस के अनुसार ग्राम सगौनी कला तेजगढ़ निवासी रतनसिंह गौड़ शादी समारोहों में बैंड बजाने का काम करता है। बीती रात रतनसिंह अपने दो साथियों को लेकर बैंड बजाने के लिए जबलपुर जाने के लिए निकला। वह गांव की शराब दुकान के सामने से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान जबलपुर की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही तीनों मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिसमें रतन सिंह को ट्रक कु चलते हुए निकल गया। हादसे में रतन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों साथी देर रात तक सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े रहे। राह चलते वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आज सुबह खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जिसमें रतनसिंह के भाई ने बताया कि रतनसिंह कहकर निकला था कि वह शादी समारोह का आर्डर मिलने पर टेकसिंह व एक अन्य साथी को लेकर बैंड बजाने जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर/दमोह। एमपी के दमोह स्थित तेजगढ़ से जबलपुर की ओर आ रहे मोटर साइकल सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में एक युवक रतनसिंह गौंड़ की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags
jabalpur