khabar abhi tak

बैंड बजा रहे नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बारात में राई धुन न बजाने चलाई गोली

 

सागर। एमपी के सागर स्थित गोलाकुआं क्षेत्र में बारात के दौरान राई धुन न बजाने पर एक युवक ने बैंड बजा रहे नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। बारात में गोली चलने पर अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह पिस्टल भी बरामद की है, जिससे फायर किया गया था। 

                                 पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलाकु आं मोतीनगर के पास सोनी परिवार की बारात में डांस किया जा रहा था। इस दौरान डांस कर रहे बाराती प्रशांत पटेल ने बैंड बजा रहे 15 वर्षीय विवेक बंसल ने राई धुन बजाने के लिए कहा शोर शराब के बीच विवेक सुन नहीं पाया। जिससे गुस्साए प्रशांत ने पिस्टल निकालकर विवेक को गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही विवेक मौके पर ही गिर गया, वहीं गोली चलते देख बारात में अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। घायल विवेक को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज व ड्रोन कैमरे के फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रशांत पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान वह पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर बैंड बजाने वाले विवेक की हत्या करना स्वीकार लिया। आरोपी प्रशांत ने पहले कहा कि उसने पिस्टल तालाब में फेंक दी है, दोबारा की गई पूछताछ में पिस्टल के बारे में जानकारी दी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak