khabar abhi tak

तनाव को कहें अलविदा: शहीद स्मारक में सजेगी 'निरामय' की पाठशाला


फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स और डायवेल कोर फाउंडेशन की अनूठी पहल

जबलपुर। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य व खुशहाली के बीच संतुलन बनाने के उद्देश्य से जबलपुर में पहली बार एक विशेष कार्यशाला 'निरामय' का आयोजन किया जा रहा है। यह अनूठी कार्यशाला आगामी 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11:30 बजे से गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक सभागार में आयोजित होगी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को तनाव मुक्त रहने, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने और एक आनंदमयी जीवन जीने की कला सिखाना है। यह आयोजन मुख्य रूप से शहर के व्यवसायियों, पेशेवर विशेषज्ञों, सेवारत अधिकारियों, युवाओं और महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे अपने व्यस्त जीवन में कार्य और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के बीच बेहतर तालमेल बिठा सकें।

​आयोजन निःशुल्क,रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा डायवेल कोर फाउंडेशन, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है, लेकिन स्थान सीमित होने के कारण अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है।

​इच्छुक प्रतिभागी दिए गए लिंक https://forms.gle/wK8jEFXCogHVPmVD8 पर क्लिक करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak