khabar abhi tak

बिजली के तार से गला घोंटकर मंगेतर की हत्या, मोबाइल फोन पर दूसरी लड़की की फोटो देखकर भड़की नाबालिगा

 

कटनी। एमपी के कटनी स्थित रीठी में सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पर नाबालिगा ने अपने मंगेतर सुनील आदिवासी की बिजली के तार गला घोंटकर हत्या कर दी। नाबालिगा ने सुनील के मोबाइल फोन पर दूसरी लड़की की तस्वीर देखी तो गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में नाबालिगा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बंदी बना लिया है। 
                                पुलिस के अनुसार सुनील आदिवासी उम्र 20 वर्ष की ग्राम खमरिया में नाबालिगा से शादी तय हुई थी। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे मोबाइल फोन पर बातचीत करते रहे। पिछले दिन सुनील नाबालिगा से मिलने के िलए ससुराल आया। यहां पर रात को बातचीत के दौरान नाबालिगा ने सुनील का मोबाइल फोन लिया और गैलरी में फोटो देखने लगी। इस दौरान मोबाइल की गैलरी में एक लड़की की फोटो देखी तो वह आगबबूला हो गई। यहां तक कि उसकी मंगेतर से सुनील से लड़ाई हो गई और गुस्से में आकर नाबालिगा ने बिजली का तार उठाया और सुनील की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर गांव में ले जाकर फेंक दिया।दूसरे दिन सुनील की लाश गांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच की तो पता चला कि वह नाबालिगा से मिलने आया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिगा को बुलाकर पूछताछ की तो उसने मंगेतर सुनील आदिवासी की हत्या करना स्वीकार लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak