khabar abhi tak

शेयर मार्केट : सेंसेक्स 961 अंक गिरा, निफ्टी में 318 अंक टूटा, रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली

मुंबई. भारतीय शेयर मार्केट का सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

मार्केट में गिरावट के ये हैं प्रमुख कारण

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव

दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष ने बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। तालिबान के जवाबी हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है। चीन ने भी इस पर चिंता जताई है और मामले को शांत करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। इस तनाव की वजह से निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।

मिडिल ईस्ट का संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बिगडऩे का डर बाजार को सता रहा है। अगर यह तनाव बढ़ा, तो कच्चे तेल की कीमतें और उछल सकती हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। तेल महंगा होने से भारत जैसे देशों में महंगाई बढऩे का खतरा है, जिसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak