khabar abhi tak

अमरकंटक ताप विद्युत गृह के विद्युत वीर सम्मानित, 11 लाख के पुरस्कार देने की घोषणा


जबलपुर।
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के अमरकंटक ताप विद्युत गृह (ATPS) चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 द्वारा 500 दिन से अधिक निरंतर विद्युत उत्पादन करने के अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कार्यपालक निदेशक तनवीर अहमद को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर चचाई विद्युत गृह के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्ध‍ि हासिल करने के लिए अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को 11 लाख रूपए की प्रोत्साहन राश‍ि प्रदान करने की घोषणा की। 

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी देश के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रमों में स्थापित-इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर टेक्न‍िकल सुबोध निगम, डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल म‍िलिन्द भान्दक्कर, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप, अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता उदित अग्रवाल उपस्थि‍त थे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा इतिहास में पहली बार अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर 5 द्वारा लगातार 500 दिन से अध‍िक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया गया है। इस रिकार्ड के कारण मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी देश के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रमों में उत्कृष्ट स्थान पर प्रतिष्ठित हुई है।

अमरकंटक ताप विद्युत गृह बेंचमार्क क्लासिक मॉडल-प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि केवल उत्पादन का आंकड़ा नहीं, बल्कि उत्कृष्ट अभियंत्रण कौशल, अनुशासित संचालन, टीम भावना एवं प्रतिबद्ध नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अमरकंटक ताप विद्युत गृह ने विश्वसनीयता, दक्षता एवं निरंतरता के नए मानक स्थापित कर कंपनी को ऊर्जा क्षेत्र में ‘बेंचमार्क क्लासिक मॉडल’ के रूप में प्रतिष्ठित किया है। मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई का विस्तृत निरीक्षण कर अभियंताओं, कार्मिकों, ठेकेदारों व ठेका श्रमिकों के समर्पण को सराहा। कार्यक्रम के दौरान फिल्म के माध्यम से 500 से अधिक दिवसों के सतत उत्पादन की यात्रा, तकनीकी चुनौतियों, अनुरक्षण दक्षता एवं नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak